भगवान शिव के प्रिय माह सावन का आरंभ 30 जुलाई से हो रहा है। इसके साथ ही शिव की नगरी काशी में रुद्राक्ष का बाजार पूरी तरह सजने लगा है। देशभर से आने वाले लाखों शिवभक्तों की आस्था को देखते हुए वाराणसी के प्रमुख बाजारों में करीब 3 करोड़ रुद्राक्ष की बड़ी खेप पहुंच चुकी है। व्यापारियों का अनुमान है कि इस बार सावन के एक महीने में रुद्राक्ष और उससे बने उत्पादों का कारोबार 30 करोड़ रुपये से अधिक का होगा।
Follow for more updates @NamostuteKashi
#Varanasi #Saavan #NamostuteKashi #KashiVishwanath #Rudraksh