रीवा से मऊगंज के बाद कटेगा त्यौंथर, जिला बनाने की मांग हुई तेज, विधायक सिद्धार्थ तिवारी "राज" ने उठाई आवाज।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले से मऊगंज को जिला वर्ष 2023 में बनाया गया था जिसकी घोषणा तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। इसके बाद यह जिला अपनी अस्तित्व में आ गया था जिसकी मांग व्यापक पैमाने पर की जा रही थी। मऊगंज को जिला बनाने के लिए पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ने कई बार 50000 से अधिक लोगों के साथ प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारी दी थी तब जाकर तब के मुख्यमंत्री को घोषणा करनी पड़ी थी।
वहीं अब एक बार फिर से त्यौंथर को जिला बनाने की मांग अब तेज हो चली है कोई और नहीं बल्कि त्यौंथर विधानसभा से विधायक सिद्धार्थ तिवारी "राज" ने खुले मंच से की है। अब देखना दिलचस्प यह होगा कि उनकी यह मांग कब तक में पूरी हो पाती है।
#TyontharDistrict #RewaNews #MauganjNews #MadhyaPradeshNews #SiddharthTiwari #VindhyaSamacharTV
Jawa, Rewa | Oct 17, 2026