पटना जिले के बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के तरवां के बोरिंग के पास पूर्व मुखिया संजय कुमार यादव का संदिग्ध परीस्थिति में शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इधर घटना की सूचना मिलने को स्थानीय पुलिस की टीम मौके पहुंची जहां घटना की जानकारी पटना एफएसएल टीम को दी गई है। स्थानीय लोग की माने तो सुबह में जब लोग खेत की ओर जा रहे थे, तभी खेत के बोरिंग के पास उनका शव देखा गया। इसके बाद पुलिस को और परिजनों को सूचना दी गई। फिलहाल हत्या है या और कुछ इसकी जांच अब पुलिस कर रही है। इधर घटना से आक्रोशित हुए लोगों ने आगजनी करते हुए सड़क को जाम कर दिया है। #bihtapatna #sadakjaam #police #Investigation #mautpurvamukhiya
Maner, Patna | Jul 10, 2026