लोहरदगा के खेल विकास को मिल सकती है नई उड़ान! 🏏
दिल्ली में झारखंड के मुख्यमंत्री से पूर्व राज्यसभा सांसद ने शिष्टाचार मुलाकात कर राज्य के विकास, खेल अवसंरचना, पर्यटन और लोहरदगा के जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
बैठक में लोहरदगा के बीएस कॉलेज क्रिकेट मैदान को आधुनिक खेल सुविधाओं से विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया। इसमें फ्लड लाइट, अत्याधुनिक पवेलियन, दर्शक दीर्घा और अन्य सुविधाओं के निर्माण की मांग शामिल रही, ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिल सके और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन संभव हो।
लगातार हो रही इन मुलाकातों के बाद लोहरदगा के खेल प्रेमियों में उम्मीद जगी है कि जिले का खेल ढांचा और मजबूत होगा तथा बीएस कॉलेज मैदान को आधुनिक स्टेडियम के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस पहल देखने को मिल सकती है।#लोहरदगा #Lohardaga #हेमंत_सोरेन #धीरज_प्रसाद_साहू #BSCollege #क्रिकेट_स्टेडियम #खेल_अवसंरचना #झारखंड #SportsInfrastructure #Cricket #Jharkhand #LohardagaCricket #खेल_का_हब #विकास #IHQPUBLICINDIA