पत्रकारिता मेरा पेशा है, सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना मेरी जिम्मेदारी है, लेकिन अपनी मिट्टी और खेतों से मेरा रिश्ता कभी नहीं टूट सकता।
आज सुबह कुछ घंटे अपने खेत में धान की बिचड़ा (नर्सरी) तैयार करने में परिवार का हाथ बंटाया। मिट्टी की खुशबू, पसीने की मेहनत और किसान का संघर्ष हर बार नई ऊर्जा देता है। इसके बाद सीधे समाचार कवरेज के लिए निकल पड़ा।
कलम और कैमरा मेरी पहचान हैं, लेकिन खेत मेरी जड़ है। किसान का बेटा होने पर मुझे गर्व है, क्योंकि अन्नदाता की मेहनत को करीब से देखा और जिया है।
जय जवान, जय किसान। 🌾❤️
#FarmerSon #KisanKaBeta #Lohardaga #Jharkhand #JournalistLife #GroundReport #Farming #ProudFarmer