#अलवर जिले के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, कलसाडा का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मिड-डे मील की गुणवत्ता का आकलन करने हेतु बच्चों के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। भोजन में परोसी गई रोटियों की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विद्यालय में शैक्षिक एवं सहशैक्षिक गतिविधियों में पाई गई कमियों के संबंध में संबंधित शिक्षकों एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार शिक्षकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बच्चों का भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों के पोषण और विद्यालयी व्यवस्थाओं से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Rajgarh, Alwar | Jul 11, 2026