Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

35 लाख रुपये के जी.पी. पाइप चोरी मामले में बड़ी सफलता, 10 माह से फरार मास्टरमाइंड गिरफ्तार डेली हिमाचल न्यूज़ - मंडी/जोगिन्दर नगर : पुलिस थाना जोगिन्दर नगर ने करीब 35 लाख रुपये मूल्य के जी.पी. पाइप चोरी मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग 10 माह से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला बीते 29 अगस्त 2025, धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। मामले में कम्हार (बस्सी) क्षेत्र से 167 जी.पी. पाइप चोरी होने की शिकायत सामने आई थी। पुलिस द्वारा की गई गहन जांच के दौरान आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में दबिश देकर आरोपी अशरफ मलिक पुत्र रफीक मलिक निवासी गांव देओरा पलायी, डाकघर वसौली, जिला कठुआ (जम्मू-कश्मीर) को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया है कि आरोपी इस चोरी की वारदात का मुख्य साजिशकर्ता (मास्टरमाइंड) था। पुलिस के अनुसार, इस मामले में पहले ही पंजाब के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए 60 जी.पी. पाइप भी बरामद किए गए थे। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम का नेतृत्व एएसआई सुरेश कुमार, प्रभारी पुलिस पोस्ट बस्सी ने किया। टीम में एचएचसी धनी राम तथा कांस्टेबल मुनीष कुमार भी शामिल रहे। पुलिस टीम के लगातार प्रयासों और प्रभावी कार्रवाई के चलते आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली। गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को माननीय न्यायालय जेएमएफसी जोगिन्दर नगर में पेश किया गया, जहां से उसे आगे की पूछताछ तथा चोरी किए गए शेष सामान की बरामदगी के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। साथ ही अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका और शेष चोरीशुदा पाइपों की बरामदगी के लिए भी प्रयास जारी हैं। मामले की पुष्टि एसपी मंडी विनोद कुमार ने की है। Daily Himachal News Dhn24×7 Dhn24×7 Daily Himachal News Himachal Pradesh Police Mandi Police

Sundarnagar, Mandi | Jun 21, 2026

MORE NEWS

35 लाख रुपये के जी.पी. पाइप चोरी मामले में बड़ी सफलता, 10 माह से फरार मास्टरमाइंड गिरफ्तार डेली हिमाचल न्यूज़ - मंडी/जोगिन्दर नगर : पुलिस थाना जोगिन्दर नगर ने करीब 35 लाख रुपये मूल्य के जी.पी. पाइप चोरी मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग 10 माह से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला बीते 29 अगस्त 2025, धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। मामले में कम्हार (बस्सी) क्षेत्र से 167 जी.पी. पाइप चोरी होने की शिकायत सामने आई थी। पुलिस द्वारा की गई गहन जांच के दौरान आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में दबिश देकर आरोपी अशरफ मलिक पुत्र रफीक मलिक निवासी गांव देओरा पलायी, डाकघर वसौली, जिला कठुआ (जम्मू-कश्मीर) को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया है कि आरोपी इस चोरी की वारदात का मुख्य साजिशकर्ता (मास्टरमाइंड) था। पुलिस के अनुसार, इस मामले में पहले ही पंजाब के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए 60 जी.पी. पाइप भी बरामद किए गए थे। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम का नेतृत्व एएसआई सुरेश कुमार, प्रभारी पुलिस पोस्ट बस्सी ने किया। टीम में एचएचसी धनी राम तथा कांस्टेबल मुनीष कुमार भी शामिल रहे। पुलिस टीम के लगातार प्रयासों और प्रभावी कार्रवाई के चलते आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली। गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को माननीय न्यायालय जेएमएफसी जोगिन्दर नगर में पेश किया गया, जहां से उसे आगे की पूछताछ तथा चोरी किए गए शेष सामान की बरामदगी के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। साथ ही अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका और शेष चोरीशुदा पाइपों की बरामदगी के लिए भी प्रयास जारी हैं। मामले की पुष्टि एसपी मंडी विनोद कुमार ने की है। Daily Himachal News Dhn24×7 Dhn24×7 Daily Himachal News Himachal Pradesh Police Mandi Police - Sundarnagar News