
समाहरणालय, कैमूर,*
जिला जनसंपर्क कार्यालय*
=================
प्रेस विज्ञप्ति*
दिनांक: 03 अगस्त ,2026*
=================
आज दिनांक 03अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी, कैमूर श्री नितिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 14आवेदन प्राप्त हुए, जिनकी सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।
प्राप्त आवेदनों में उप विकास आयुक्त ,कैमूर , से संबंधित दो मामले,अनुमंडल पदाधिकारी, मोहनिया से संबंधित 3 मामले, भूमि सुधार उपसमाहर्ता भभुआ से संबंधित 1 मामले, जिला आपूर्ति जिला आपूर्ति शाखा, भभुआ से संबंधित 1मामले शामिल हैं। इसके अतिरिक्त , अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ 1 मामले ,अंचलाधिकारी रामपुर 2 मामले ,अंचलाधिकारी चैनपुर 2 मामले ,अंचलाधिकारी कुदरा से संबंधित एक-एक आवेदन प्राप्त हुआ।
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई करें, ताकि आमजन को शीघ्र न्याय एवं राहत उपलब्ध हो सके।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Aug 4, 2026