
#महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वाडों में स्थित 74 से ज्यादा सार्वजनिक कुओं के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्याकरण के लिए कुल 18 योजनाओं को कार्यान्वित करने की प्रशासनिक स्वीकृति के आलोक में निविदा जारी कर दी गई है। नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित द्वारा जारी निविदा के अनुसार नगर निगम के विभिन्न वार्डों में स्थित 74 से ज्यादा कुओं के जीर्णोद्धार कार्य को कुल 18 योजनाओं में शामिल किया गया है। इन सभी योजनाओं पर कुल 52.89 लाख से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। उपरोक्त योजनाओं के पारित होने के बाद नगर निगम बोर्ड से मिली प्रशासनिक स्वीकृति के आधार पर नगर आयुक्त ने निविदा जारी की है। इच्छुक संवेदकों के लिए परिमाण प्राप्ति की तिथि 07 से 27 जुलाई तक निर्धारित की गई है। ई टेंडरिंग विधि से 07 से 27 जुलाई ऑनलाइन अपलोडिंग के बाद कार्य आवंटित किए जाने के लिए 28 जुलाई 2026 को अपराह्न तीन बजे 74 से ज्यादा कुओं के जीर्णोद्धार से संबंधित खोली जाएगी। इन योजनाओं पर कुल 52 लाख 89
हजार 570 रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निगम प्रशासन से जारी निविदा के अनुसार इन स्वीकृत योजनाओं में वार्ड संख्या-1, 3, 9, 12, 18, 27, 28, 29, 33, 34, 35, 38, 39, 40, 41, 42, 43, 45, 46 आदि क्षेत्रों में स्थित बदहाल पुराने कुओं की मरम्मत, सफाई, पक्कीकरण और इन सबको उपयोगी बनाने के लिए इन सबकी संरचनात्मक मजबूती का कार्य कराया जाएगा। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि पारित योजनाओं के अनुसार कई स्थानों पर कुओं के चारों ओर सुरक्षा घेराबंदी और जल निकासी की भी व्यवस्था की जाएगी। स्वीकृत योजनाओं की लागत अलग-अलग है। जिनमें से एक योजना पर पर
1,21,319 रुपये से लेकर अधिकतम 5,81,442 रुपये तक की सीमा नगर निगम से निर्धारित की गई है। नगर निगम प्रशासन के द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सभी कार्य ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के माध्यम से कराए जाएंगे और तीन माह की निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इन योजनाओं में वार्ड संख्या 01 बडहीया टोला शिव मन्दिर के सामने कुआ, पूर्वी बसंत टोला शिव मन्दिर के सामने कुआ एवं पूर्वी बसंत टोला पारस यादव के घर के सामने कुआ का जीर्णोधार कार्य किया जाएगा। वार्ड 3 कालीबाग थाना चौक व दीपक वर्णवाल के घर के पास स्थित कुआ का जीर्णोधार कार्य,
किशुनबाग में स्व साबिर साहब के घर के सामने स्थित कुआ एवं किशुनबाग मस्जिद के समीप कुआ का जीर्णोधार कार्य शामिल है। वार्ड 9 दलित टोली स्थित धरम राम के घर के सामने वाला कुआ, स्व काशी साह के घर के सामने तुरहा टोली स्थित कुआ, स्व शंकर साह के घर के सामने तुरहा टोली स्थित कुआ, गैसलाल चौक स्थित कुआ, बुलाकी सिंह चौक स्थित नागेन्द्र सिंह जी के घर के सामने वाला कुआ, तथा गांधी बाजार कैम्पस स्थित कुआ का जीर्णोद्धार कार्या मुश्ताक अहमद के घर के पास इनार का सौन्दर्याकरण शामिल है। इसके अतिरिक्त भी विभिन्न वार्डों में कई कुआं शामिल है।
#NetworkBihar
#BettiahDM
#Bettiahpolice
#bettiahnagarnigam
#BettiahNews
#Garimadevisikariya
#Bettiahsp