राजकिशोर तिवारी को मिली जिम्मेदारी,जनपद पंचायत बकस्वाहा के लिए सांसद प्रतिनिधि नियुक्त
बकस्वाहा। दमोह लोकसभा सांसद राहुल सिंह लोधी ने बड़ा मलहरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत बकस्वाहा के लिए अपने सांसद प्रतिनिधि की नियुक्ति की है। जारी पत्र के अनुसार बकस्वाहा वार्ड क्रमांक-2 निवासी राजकिशोर तिवारी को सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है। सांसद ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), जनपद पंचायत बकस्वाहा को निर्देशित किया है कि जनपद पंचायत की बैठकों एवं अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों की सूचना सांसद कार्यालय और सांसद प्रतिनिधि राजकिशोर तिवारी को उपलब्ध कराई जाए। नियुक्ति पत्र की प्रतिलिपि जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम, जिला जनसंपर्क अधिकारी तथा संबंधित अधिकारियों को भी प्रेषित की गई है।