गिरिडीह: कार्यकर्ता के बच्चे के झुलसने की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचीं श्वेता शर्मा
अपने साथी कार्यकर्ता केशव क्रांतिकारी के बच्चे के झुलसने की जानकारी मिलते ही श्रीमती श्वेता शर्मा उर्फ श्वेता सोनू जी तत्काल जीडी बगेड़िया अस्पताल, गिरिडीह पहुंचीं।
अस्पताल पहुंचकर उन्होंने बच्चे का हालचाल जाना और परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने परिवार को इस मुश्किल घड़ी में हरसंभव सहयोग और मदद दिलाने का भरोसा दिया।
श्वेता शर्मा ने कहा कि संकट की इस घड़ी में परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। जरूरत के अनुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने बच्चे के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
#Giridih #GiridihNews #JharkhandNews #ShwetaSharma #ShwetaSonu #KeshavKrantikari #GDBageriaHospital #GiridihNewsToday #Jharkhand #PNAnewsindia #PNA_News_India #BreakingNews