
धनबाद में आधार सेवाओं का होगा विस्तार, डीसी धनबाद ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
धनबाद जिले में आधार सेवाओं को और अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। इसकी जानकारी उपायुक्त (डीसी) धनबाद ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से साझा की है।
डीसी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, धनबाद आधार सेवा केंद्र में दो नई आधार किट जोड़ी जाएंगी। इसके साथ ही समाहरणालय, गोविंदपुर और बाघमारा में नए आधार सेवा केंद्र भी शुरू किए जाएंगे, जिससे जिले के नागरिकों को आधार नामांकन और अपडेट की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
पोस्ट में बताया गया है कि यूनिवर्सल क्लायंट लागू होने के बाद आधार नामांकन एवं अपडेट की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक तेज, सरल और दक्ष बनेगी।
साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि आधार से संबंधित कार्य के लिए पहले यूआईडीएआई पोर्टल पर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लें और निर्धारित समय पर संबंधित केंद्र पहुंचें, ताकि सेवाओं का लाभ आसानी और समय पर मिल सके।
डीसी धनबाद द्वारा साझा की गई इस जानकारी से जिले के हजारों लोगों को आधार सेवाओं में बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है| News Nirsa D C Dhanbad