
#बाल वैज्ञानिकों ने किया #कुड़ियाल और #स्वाड़ी गांव का भ्रमण
#जल संरक्षण और कूड़ा निस्तारण पर जुटाई जानकारी
#चंबा। #राजकीय इंटर कालेज #नागदेव पथल्ड के #बाल वैज्ञानिकों की टीम ने #कुडियाल गाँव व #स्वाड़ी गांव का भ्रमण किया। #जहाँ उन्होंने कूड़ा निस्तारण और जल संरक्षण पर ग्रामीणों से जानकारी ली और उन्हें कुछ जरूरी सुझाव भी दिए।
#विकासखंड चंबा के #राजकीय इंटर कालेज #नागदेव पथल्ड के बाल वैज्ञानिकों की टीम ने बाल विज्ञान कांग्रेस के तहत नजदीकी कुड़ियाल गांव और स्वाड़ी गांव का भ्रमण किया। स्वाड़ी गांव में गई टीम ने ग्रामीणों से जाना है कि वे कूड़े का निस्तारण किस प्रकार करते हैं। उन्होंने जाना कि ग्रामीण जैविक कूड़े का गोबर बनाते हैं और उसे खेती के उपयोग में लाते हैं। वहीं अजैविक कूड़े के उचित निस्तारण को लेकर बाल वैज्ञानिकों ने #मार्गदर्शक शिक्षिका #रीता पंवार के नेतृत्व में ग्रामीणों को सुझाव दिए और बताया कि इसी विषय को लेकर वे प्रोजेक्ट तैयार कर रहे हैं, ताकि समस्या का अस्थाई समाधान निकाल सके। इसके अलावा बाल वैज्ञानिकों ने कुड़ियाल गांव में वर्षा आधारित जल के प्रयोग को जाना और देखा कि कुछ ग्रामीण बारिश के पानी को टैंक में संग्रह करके उसे कपडे धोने से लेकर गर्मियों में सिंचाई व पशुओं को पानी पिलाने, नहलाने के लिए लिए उपयोग करते हैं। #मार्गदर्शक शिक्षिका #माधुरी अंथवाल के नेतृत्व में वैज्ञानिकों ने वर्षा जल संरक्षण के बारे में ग्रामीणों से बातचीत भी की और बताया कि पेयजल से जुड़ी दिक्क़तों को दूर करने हेतु ग्रामीणों से हुई बातचीत के आधार पर प्रोजेक्ट तैयार कर रहे हैं। जिसका उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रयास करना है। इस मौके पर ग्राम प्रधान गोपाल नकोटी. बाल वैज्ञानिक कृष्णा नकोटी, ऋषभ नकोटी, संध्या, हिमांशु आदि मौजूद थे।