
50 हजार का इनामी वांछित हरियाणा से गिरफ्तार,एसपी सत्य नारायण के निर्देश पर मंझनपुर पुलिस की कार्रवाई
मंझनपुर~ पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण के निर्देशन में मंझनपुर पुलिस और सीआईडब्लू/सर्विलांस टीम टीम ने चोरी व गोवध निवारण अधिनियम के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी वांछित अबसार पुत्र मंजूर अली उर्फ मुतन, निवासी काशीराम कॉलोनी समदा, मंझनपुर को हरियाणा से गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक 24 फरवरी 2026 को दिल्लू यादव की गाय चोरी होने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। विवेचना में मोनू, अबसार व अदीब के नाम सामने आए। मामले में मोनू को एक मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि अबसार फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए आईजी प्रयागराज परिक्षेत्र की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।पुलिस को सूचना मिली कि अबसार हरियाणा के फरीदाबाद में रह रहा है। टीम ने दबिश देकर उसे सेक्टर-25, कृष्णा नगर, बल्लभगढ़, फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मंझनपुर थाने में गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।