5 अगस्त को दलसिंहसराय में लगेगा सोलर मेला:मौके पर आवेदन, वेंडर चयन और बैंक ऋण की सुविधा।
#दलसिंहसराय,प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने के उद्देश्य से 5 अगस्त को दलसिंहसराय प्रखंड कार्यालय के पीछे स्थित मैदान में सोलर मेले का आयोजन किया जाएगा.इस मेले में उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने से जुड़ी सभी आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी.आवेदन, वेंडर चयन, बैंक ऋण और सरकारी सब्सिडी की जानकारी सहित पूरी प्रक्रिया मौके पर ही पूरी की जा सकेगी.