
देहरा में आरटीओ कार्यालय खुलने पर परिवहन संगठनों ने दी बधाई #RTO #dehra #kangralive
देहरा। कांगड़ा लाईव नेटवर्क
देहरा में आरटीओ कार्यालय खुलने पर क्षेत्र के निजी बस संचालकों, ट्रक ऑपरेटरों एवं परिवहन क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने प्रदेश सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सुविधा बताया है।
इस अवसर पर जिला ट्रक ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष महिंदर चौहान, बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष हैप्पी अवस्थी, आरटीए सदस्य पप्पी जी, पवन कुमार, जिला कांगड़ा प्राइवेट ऑपरेटर यूनियन के उपाध्यक्ष शिव चौधरी, अर्जुन बस सर्विस के प्रतिनिधि, बी. एस. जग्गी, हिमालया बस के अध्यक्ष, नूरपुर-जसूर प्राइवेट बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष रविंदर सिंह, जनता बस सर्विस के प्रतिनिधि यूसुफ अली, शकील बस सर्विस के संचालक सहित अन्य बस एवं ट्रक ऑपरेटरों ने देहरा में आरटीओ कार्यालय शुरू होने पर आरटीओ देहरा को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि आरटीओ कार्यालय खुलने से देहरा, प्रागपुर, जसवां-परागपुर, नूरपुर तथा आसपास के क्षेत्रों के लोगों और वाहन मालिकों को अपने कार्यों के लिए दूर-दराज के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी तथा परिवहन संबंधी सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।
परिवहन संगठनों के पदाधिकारियों ने आशा जताई कि आरटीओ कार्यालय के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को बेहतर और त्वरित सेवाएं मिलेंगी तथा परिवहन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।
Kangra, Kangra | Jun 9, 2026