
#हरेला पर्व पर #वन विभाग सकलाना रेंज द्वारा #राजकीय प्राथमिक विद्यालय मरोड़ा में पेंटिंग प्रतियोगिता व एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन।
#थत्यूड/सकलाना। #सकलाना क्षेत्र के वन पंचायत #मरोड़ा के #प्राथमिक विद्यालय मरोड़ा सकलाना टिहरी में #हरेला पर्व के उपलक्ष्य में वन विभाग सकलाना रेंज एवं मझगांव वीट के अंतर्गत हरेला पर्व पर पौधारोपण वन्यजीव संरक्षण एवं वन अग्नि सुरक्षा पर्यावरण संरक्षण जन जागरुकता कार्यक्रम के तहत निबंध प्रतियोगिता पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान गौरव, दूसरा कु ईशानी, तीसरा स्थान अमरेश रहे व एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत वृहद वृक्षारोपण किया।
#वन वीट अधिकारी #हीरा सिंह पंवार ने कहा #हरेला पर्व हमें प्रकतिक के प्रति अपने दायित्वों का बोध कराता है प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण की सुरक्षा और देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। #वन सरपंच उनियाल गांव ने कहा वनों को आग से बचाना तथा वन्यजीवों का संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल हटवाल ने कहा बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करना समय की आवश्यकता है ऐसे कार्यक्रम प्रकृति संरक्षण की भावना को मजबूत करते हैं। जिला पंचायत सदस्य सीता मनवाल एवं ग्राम प्रधान सरोप सिंह (ADO) जौनपुर हरीश नैटियाल ने ग्रामीणो से हरेला पर्व पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण तथा उनकी देखभाल करने की अपील की । कार्यक्रम में अनुभाग अधिकारी वन विभाग प्यारचंद रमोला,वन वीट अधिकारी अंकित राणा,वन सरपंच दयाल सिंह, प्रधानाध्यापिका श्रीमती नूतन चमोली, दीपिका ठाकुर राजेश महेश आदि छात्र छात्राएं एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।