#राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। भाजपा जहां इसे अपनी बड़ी जीत बता रही है, वहीं कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र पर हमला करार देते हुए भोपाल स्थित चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
धरने में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी समेत कई विधायक और कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस ने ऐलान किया है कि इस मुद्दे पर जल्द ही प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाया जाएगा, जिसकी रूपरेखा कल (10 जून) घोषित की जाएगी।
इस बीच जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, "आज भाजपा ने लोकतंत्र के साथ जो कुकृत्य किया है, उसे पूरा देश देख रहा है। इसी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने 'भाजपा के चुनाव आयोग' कार्यालय के बाहर धरना दिया।"
नामांकन निरस्त होने के फैसले को लेकर कांग्रेस लगातार विरोध दर्ज करा रही है और अब यह विवाद भोपाल से दिल्ली तक राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बन गया है।
#breakingnewswala #MPCongress #JituPatwari #UmangSinghar #INCMP #BNWTV
Indore, Indore | Jun 9, 2026