चंडीगढ़ से शिमला ला रहा था 10.34 ग्राम चिट्टा, HRTC बस में दबोचा गया आरोपी
शिमला पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने शोघी के पास HRTC बस की तलाशी लेकर 10.34 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया। पुलिस के अनुसार आरोपी सौरव घारु, निवासी कृष्णा नगर, शिमला, चंडीगढ़ से शिमला आ रहा था। तलाशी के दौरान चिट्टा आरोपी की सीट के नीचे से बरामद हुआ। पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
#UTHimachal #Shimla #ShimlaPolice #Chitta #Heroin #HimachalNews