देवरिया: एसपी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश
देवरिया, 19 अक्टूबर। शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी और कोतवाली पुलिस के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
🔴 एसपी ने पूजा आयोजकों को भीड़ प्रबंधन, सुगम आवागमन, विद्युत एवं अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
🔴 पुलिसकर्मियों को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने को कहा।
🔴 एसपी ने आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
Deoria, Deoria | Oct 19, 2026