#राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। #कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर ने निरस्त कर दिया है। भाजपा की ओर से दर्ज कराई गई आपत्ति पर सुनवाई के बाद यह फैसला लिया गया।
#भाजपा ने आरोप लगाया था कि मीनाक्षी नटराजन ने अपने शपथपत्र में तेलंगाना के एक और मध्यप्रदेश के दो मामलों की जानकारी का पूर्ण खुलासा नहीं किया। कांग्रेस की ओर से दलील दी गई कि इन मामलों में केवल नोटिस जारी हुए थे और किसी अदालत ने आरोप तय नहीं किए हैं, लेकिन रिटर्निंग ऑफिसर ने सभी पक्षों को सुनने के बाद नामांकन निरस्त करने का निर्णय सुनाया।
फैसले के बाद विधानसभा परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इस घटनाक्रम से मध्यप्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है।
#breakingnewswala #MPNews #BNWTV
Indore, Indore | Jun 10, 2026