Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh

एसबीआई फाउंडेशन के ग्राम सेवा परियोजना द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर बड़ागांव क्लस्टर में चलाया वृक्षारोपण व जागरूकता अभियान एसबीआई फाउंडेशन ने अपनी ग्राम सेवा परियोजना के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर जिले के बड़ागांव क्लस्टर के ग्राम नाटास में पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। अर्पण सेवा संस्थान के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में परियोजना द्वारा विकसित 5 एकड़ क्षेत्रफल के जन वन वृक्षारोपण स्थल पर लगभग 150 महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने पर्यावरण जागरूकता सत्र में भाग लेने के साथ-साथ वृक्षारोपण एवं श्रमदान भी किया। इस पहल से क्षेत्र में हरित आवरण का विस्तार हुआ और स्थानीय समुदाय में पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्वामित्व की भावना मजबूत हुई। इसी क्रम में ग्राम सेवा केंद्र बड़ागांव पर शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु 20 मेधावी छात्राओं को साइकिल वितरण एवं 20 विद्यार्थियों को ओजस छात्रवृत्ति प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। एसबीआई फाउंडेशन का मानना है कि पर्यावरण संरक्षण और सतत जल प्रबंधन ग्रामीण समुदायों के समग्र विकास की कुंजी हैं। ये पहलें ग्रामीणों की जलवायु परिवर्तन के प्रति सहनशीलता को बढ़ाने के साथ-साथ उनके जीवन स्तर को सुधारने में भी सहायक सिद्ध हो रही हैं। फाउंडेशन को विश्वास है कि स्थानीय समुदाय भविष्य में भी इन पहलों का स्वामित्व लेकर इन्हें निरंतर आगे बढ़ाएंगे

Jhunjhunun, Jhunjhunu | Jun 5, 2026
एसबीआई फाउंडेशन के ग्राम सेवा परियोजना द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर बड़ागांव क्लस्टर में चलाया वृक्षारोपण व जागरूकता अभियान एसबीआई फाउंडेशन ने अपनी ग्राम सेवा परियोजना के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर जिले के बड़ागांव क्लस्टर के ग्राम नाटास में पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। अर्पण सेवा संस्थान के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में परियोजना द्वारा विकसित 5 एकड़ क्षेत्रफल के जन वन वृक्षारोपण स्थल पर लगभग 150 महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने पर्यावरण जागरूकता सत्र में भाग लेने के साथ-साथ वृक्षारोपण एवं श्रमदान भी किया। इस पहल से क्षेत्र में हरित आवरण का विस्तार हुआ और स्थानीय समुदाय में पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्वामित्व की भावना मजबूत हुई। इसी क्रम में ग्राम सेवा केंद्र बड़ागांव पर शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु 20 मेधावी छात्राओं को साइकिल वितरण एवं 20 विद्यार्थियों को ओजस छात्रवृत्ति प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। एसबीआई फाउंडेशन का मानना है कि पर्यावरण संरक्षण और सतत जल प्रबंधन ग्रामीण समुदायों के समग्र विकास की कुंजी हैं। ये पहलें ग्रामीणों की जलवायु परिवर्तन के प्रति सहनशीलता को बढ़ाने के साथ-साथ उनके जीवन स्तर को सुधारने में भी सहायक सिद्ध हो रही हैं। फाउंडेशन को विश्वास है कि स्थानीय समुदाय भविष्य में भी इन पहलों का स्वामित्व लेकर इन्हें निरंतर आगे बढ़ाएंगे - Jhunjhunun News