श्री मुक्तसर साहिब में होटल पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध अवैध गतिविधियों का खुलासा
Dabwalinews.com
बस स्टैंड के पास स्थित A-One Hotel में पुलिस ने छापेमारी कर दो नाबालिगों को सुरक्षित बरामद किया। प्रारंभिक जांच में होटल में कथित अवैध गतिविधियों के संकेत मिलने पर होटल मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और होटल को सील करने की प्रक्रिया के लिए सिविल प्रशासन को लिखा जा रहा है। जिले में होटल, गेस्ट हाउस और अन्य ठहराव स्थलों की नियमित जांच अभियान भी जारी रहेगा।
📢 ताज़ा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।
#srimuktsarsahib #punjabpolice #breakingnews #punjabnews #hotelraid #crimeupdate #lawandorder #latestnews #dabwalinews #india