Saharsa News: खस्सी का मीट बताकर खिलाया चिकन, निकाह भोज में जमकर बवाल!
बिहार के सहरसा में एक निकाह भोज के दौरान भोजन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि मेहमानों को खस्सी (मटन) की जगह चिकन परोसा गया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर मारपीट हुई, जिसमें करीब 6 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है