विश्व रक्तदान दिवस पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने दिया मानवता का संदेश
कोडरमा। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल, कोडरमा के प्राचार्य गुरु चरण वर्मा ने रक्तदान और अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। श्री वर्मा अब तक 48 से अधिक बार रक्तदान कर चुके हैं तथा 50 से अधिक रक्तदान शिविरों का आयोजन कर चुके हैं। कोरोना काल में भी उन्होंने जरूरतमंदों को रक्त, प्लाज्मा, प्लेटलेट्स, ऑक्सीजन एवं अन्य सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।हाल ही में विश्व नेत्रदान दिवस के अवसर पर उन्होंने अपनी आंखें दान करने का संकल्प लिया। विद्यालय की निर्देशिका संगीता शर्मा ने भी नेत्रदान का संकल्प लेकर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर दोनों ने लोगों से नियमित रक्तदान और मरणोपरांत अंगदान करने की अपील की।