Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

अप्पर कलोहा में फिल्मी स्टाइल हादसा, हवा में छलांग लगाकर खाई में गिरी कार #kangralive #dehra पंचायत समिति सदस्य राकेश कुमार की गाड़ी हादसे का शिकार, पत्नी टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर #kaloha #haripur देहरा (कांगड़ा लाईव): कांगड़ा जिले के देहरा उपमंडल के तहत अप्पर कलोहा में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां पंचायत समिति सदस्य राकेश कुमार की कार फिल्मी अंदाज में हवा में छलांग लगाकर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि राकेश कुमार अपने परिवार सहित पीर निगाह से अपने घर हरिपुर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में राकेश कुमार और उनके परिवार के सदस्य घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत गरली अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद राकेश कुमार की पत्नी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। राकेश कुमार का इलाज जारी है। गौरतलब है कि वह हाल ही में हुए चुनावों में हरिपुर वॉर्ड 19 से पंचायत समिति सदस्य चुने गए हैं और इससे पहले हरिपुर ग्राम पंचायत के प्रधान भी रह चुके हैं। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया, जिससे घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाया जा सका। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Kangra, Kangra | Jun 4, 2026

MORE NEWS