टाइगर के हमले से किसान गंभीर रूप से घायल
वन परिक्षेत्र कुरई अंतर्गत बबई बीट का मामला
थाना कुरई अंतर्गत ग्राम चिखली में आज एक वृद्ध किसान पर टाइगर ने अचानक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि किसान मवेशी चराने जंगल गया था, तभी घात लगाए बैठे टाइगर ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे नागपुर रेफर किया गया है।
वन विभाग मामले की जांच में जुटा है।
#Seoni #Kurai #BreakingNews #TigerAttack #Chikhli #MPNews
Chhapara, Seoni | Sep 24, 2026