आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बुधवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। पुलिस कमिश्नर ने रात करीब 11 बजे तीन थाना प्रभारियों के तबादले के आदेश जारी किए, जिसके बाद कई महत्वपूर्ण थानों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई।
नई तैनातियां इस प्रकार हैं:
जसवीर सिंह सिरोही — ताजगंज थाना प्रभारी से पदोन्नत होकर ACP सैंया बनाए गए।
नीरज शर्मा — हरीपर्वत थाना प्रभारी से ताजगंज थाना प्रभारी नियुक्त हुए।
कुलदीप सिंह — खंदौली से स्थानांतरित होकर हरीपर्वत थाना प्रभारी बनाए गए।
उपेंद्र श्रीवास्तव — परिवार परामर्श केंद्र से खंदौली थाना प्रभारी नियुक्त किए गए।
इससे पहले भी पुलिस कमिश्नरेट में सिकंदरा, शाहगंज समेत कई थानों में प्रशासनिक बदलाव किए जा चुके हैं। इन तबादलों को कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
.
.
.
.
#Agra #AgraPolice #PoliceCommissioner #Transfer #UPPolice