
*सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार* कोतवाली पुलिस ने जातिगत विद्वेष फैलाने के आरोप में की कार्रवाई*
*जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 13 जुलाई 2026*
प्रभारी निरीक्षक *मोती चन्द* के नेतृत्व में मु0अ0सं-291/26 धारा 196, 197(1), 351(3), 352, 356, 336(3) BNS व 67, 67A, 66D आईटी एक्ट में वांछित अभियुक्त *अमरजीत आर्य* पुत्र गंगाराम आर्य निवासी कोपवा व *अभिषेक शुक्ला* पुत्र बृजेश कुमार शुक्ला निवासी मिलौली शुक्ला को 13.07.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
जांच में पाया गया कि "समीर जाटव" नामक फर्जी फेसबुक आईडी से ब्राह्मण समुदाय के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट की गई थी। आईपी ट्रैकिंग में यह आईडी अमरजीत आर्य के मोबाइल नंबर से संचालित होना पाई गई। अभियुक्त द्वारा जातिगत आधार पर लोगों को भड़काने का कार्य किया जा रहा था। पुलिस ने अन्य संलिप्त आईडीज की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही अन्य अभियुक्तों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
*बस्ती पुलिस की अपील:* सोशल मीडिया पर किसी भी जाति, धर्म या समुदाय के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट न करें। मर्यादित भाषा का प्रयोग करें।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
प्रभारी निरीक्षक *मोती चन्द*, निरीक्षक *मैनेजर यादव*, उ0नि0 *शशि शेखर सिंह*, का0 धनंजय, का0 प्रणव पांडे, का0 रामशरण
*संवाददाता: हरी ओम प्रकाश*
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Jul 13, 2026