नई दिल्ली: मोबाइल रिचार्ज प्लान को लेकर जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। TRAI ने 'दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण विनियम, 2026' का मसौदा जारी कर सुझाव मांगे हैं। प्रस्ताव के अनुसार टेलीकॉम कंपनियों को 7, 28, 56 और 84 दिनों की वैधता वाले केवल कॉल और SMS प्लान भी उपलब्ध कराने होंगे। इससे डेटा का उपयोग नहीं करने वाले ग्राहकों को राहत मिलेगी और ऐसे प्लान 50–70% तक सस्ते हो सकते हैं। TRAI ने यह भी स्पष्ट किया है कि 1600 और 140 सीरीज के जरूरी नंबरों को कंपनियां ब्लॉक नहीं कर सकेंगी। अंतिम फैसला सुझावों के बाद लिया जाएगा।
#TRAI #MobileRecharge #RechargePlan