
अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय ने आमजनों के 56 आवेदन पत्रों में की सुनवाई
----------
मऊगंज जिले में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित #जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री पीके पाण्डेय ने आमजनों के 56 आवेदन पत्रों में सुनवाई की। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर ने मोतीलाल द्विवेदी निवासी ग्राम दुवगवां, जगमोहन पटेल निवासी ग्राम पटेहरी, सरोज देवी निवासी ग्राम चिल्ल, शिवदयाल साहू निवासी सरई सेंगर, जगन्नाथ पाल निवासी हाटा, रघुवंश प्रसाद शुक्ला निवासी नगर परिषद मऊगंज, कसीदाबानो अंसारी निवासी ग्राम चंद्रमाहुली, ताजुद्दीन मंसूरी निवासी ग्राम हन्नाचौर सहित अन्य आमजनों के आवेदन पत्रों पर सुनवाई की। जनसुनवाई में धान उपार्जन की राशि भुगतान कराने, सीमांकन, नामांतरण, बटवारा, अवैध कब्जा हटाने, अनुकंपा नियुक्ति दिलाने, आर्थिक सहायता दिलाने सहित अन्य आवेदनों पर सुनवाई की गई। अपर कलेक्टर ने सभी आवेदन पत्रों पर संबंधित अधिकारियों को तत्परता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। जनसुनवाई में संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
#mauganj