कुरुक्षेत्र में बहुत दर्दनाक हादसा हुआ है।
क्या हुआ:
कैथल-कुरुक्षेत्र रोड पर पिण्डारसी गांव के पास गुरुवार को श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।
ये सभी श्रद्धालु कुरुक्षेत्र जिले के गांव कलाल माजरा से राजस्थान के बागड़ स्थित गोगामेड़ी धाम में जाहरवीर गोगाजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। ट्रॉली में करीब 20 से 22 लोग सवार थे, कुछ रिपोर्ट में 30 श्रद्धालु बताए जा रहे हैं।
नुकसान:
सूत्रों के अनुसार 6 की मौत की खबर कई अन्य घायल हैं और उन्हें कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये जत्था सेवा भाव से गोगामेड़ी दर्शन के लिए निकला था, इसलिए पूरे गांव में मातम का माहौल है।