
बिलासपुर में 10.40 ग्राम चिट्टे के साथ 39 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, नैहर में SDT की कार्रवाई
बिलासपुर पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल डिटेक्शन टीम (SDT) ने नैहर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 10.40 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को SDT बिलासपुर की टीम नैहर क्षेत्र में गश्त एवं निगरानी पर थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10.40 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ।
आरोपी की पहचान 39 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र बाबू राम, निवासी गांव नैहर, डाकघर हरनोडा, तहसील सदर, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस थाना बरमाणा में मुकदमा संख्या 97/2026, दिनांक 25 जुलाई 2026 को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसका 3 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ है।
पुलिस द्वारा अब बरामद नशीले पदार्थ के स्रोत और सप्लाई चैन का पता लगाने के लिए बैकवर्ड लिंक की गहन जांच की जा रही है।
#UTHimachal #UniqueTodayNews #BilaspurNews #BilaspurPolice #Barmana #Chitta #Heroin #DrugFreeHimachal