अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गबन मामले की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) में एक फॉरेंसिक ऑडिटर को शामिल करने का आदेश दिया है, ताकि वित्तीय जांच अधिक प्रभावी और पारदर्शी हो सके।
साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने SIT से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट भी तलब की है। उत्तर प्रदेश सरकार ने अदालत को बताया कि 25 जुलाई 2026 को मामले की निगरानी के लिए नई SIT का गठन किया गया था। अदालत ने स्पष्ट किया कि जांच तेज, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए।
#TirhutNews #Ayodhya #RamMandir #SupremeCourt #SIT UttarPradesh NationalNews BreakingNews
Bihar, India | Jul 27, 2026