
श्रीमद्भागवत कथा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
चूरूः शहर के अगुणा मोहल्ला स्थित हनुमान मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग के दौरान कथा स्थल शंखनाद, जयघोष और भजन-कीर्तन से भक्तिमय हो गया। कथा व्यास आचार्य हरिओम पाराशर ने भगवान श्रीकृष्ण के अवतार की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि जब धर्म की हानि और अधर्म का प्रभाव बढ़ता है, तब भगवान धर्म की स्थापना और मानव कल्याण के लिए अवतार धारण करते हैं। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की आकर्षक झांकी सजाई गई। कथा के दौरान जैसे ही श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग आया, तो श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया। मंगल आरती के बाद नंदोत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर नृत्य करते नजर आए। कार्यक्रम में अगुणा मोहल्ला सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
#BhagwatKatha #nonfollowers #follower
Churu, Churu | Jul 12, 2026