
#सेवा संकल्प अभियान दिवस #राजकीय इंटर कॉलेज चाका में प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ मनाया गया
#गजा ( डी पी उनियाल) नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज चाका पट्टी क्वीली मे सेवा संकल्प अभियान दिवस के अवसर पर ' विकसित भारत 2047- मेरे सपनों का भारत ' विषय पर अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
#कार्यक्रम के #मुख्य अतिथि #भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला मंत्री #गजेंद्र सिंह खाती ने अपने सम्बोधन मे कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने मे युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है, आज का युवा कल का राष्ट्र निर्माता होगा, कहा कि हमारे देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री आदरणीय मोदी जी 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में राष्ट्र सेवा, सुशासन, और विकास यात्रा को जन जन तक पहुंचाया है। मुख्य अतिथि खाती ने छात्र छात्राओं को उज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड , जलजीवन मिशन, पी एम मुद्रा, सुकन्या आदि अनेक लाभदायक योजनाओं की जानकारी दी। #कालेज की #प्रधानाचार्य डा.#संध्या पंवार ने अतिथियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने हर्षोल्लास के साथ निबंध, रंगोली, चित्र कला, भाषण प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरुस्कार भी दिया गया।
#निबंध में कु. श्रेया कक्षा 9 , रंगोली मे कु. आयुषी कक्षा 12 , भाषण में कु. समीक्षा कक्षा 9 तथा चित्र कला मे आरुषि कक्षा 11 मे प्रथम स्थान प्राप्त किया।
#इस अवसर पर अभिभावक संघ #अध्यक्ष #दिनेश प्रसाद उनियाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शूरवीर सिंह गुसांई, सभी अध्यापक अध्यापिकाएं और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे, दूसरी ओर विकास खंड चम्बा के राजकीय इंटर कॉलेज रानीचौरी मे सेवा संकल्प अभियान हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, यहाँ पर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला ध्यक्ष उदय सिंह रावत, तथा कार्यक्रम समन्वयक क्षेत्र पंचायत सदस्य सुशील बहुगुणा रहे, कार्यक्रम में विशालमणी व्यास, अनिल डबराल, दिनेश कोठियाल, हरीश बडोनी, के एस रावत उपस्थित रहे,