Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

नगर परिषद रामपुर के दो क्रेच केंद्रों में क्रेच हेल्पर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कुल्लू टुडे न्यूज़ रामपुर बुशहर, 6 अगस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी रामपुर शशि ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश के दिशा-निर्देशों के अनुसार नगर परिषद रामपुर के अंतर्गत संचालित चुहाबाग तथा खनेरी क्रेच केंद्रों में क्रेच हेल्पर के रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।उन्होंने बताया कि पूर्व में जारी भर्ती प्रक्रिया के दौरान संबंधित पोषक क्षेत्र से पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण ये पद रिक्त रह गए थे। उन्होंने बताया कि अब सम्पूर्ण नगर परिषद रामपुर की स्थानीय पात्र महिला अभ्यर्थियों से सादे कागज पर आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इन पदों पर नियुक्ति मिशन शक्ति की गाइडलाइन के अनुसार को-टर्मिनस आधार पर की जाएगी।शशि ठाकुर ने बताया कि क्रेच हेल्पर को 3000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा तथा भत्ते सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित दरों के अनुसार देय होंगे।उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाली अभ्यर्थी केवल महिला होनी चाहिए। अभ्यर्थी की आयु अधिसूचना की तिथि तक 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी नगर परिषद रामपुर निवासी तथा हिमाचल प्रदेश की स्थायी निवासी हो। परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है।नगर परिषद रामपुर की इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी प्रमाण पत्र तथा अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न कर 22 अगस्त 2026 सायं 5 बजे तक कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी, रामपुर में जमा कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि साक्षात्कार 27 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे कार्यालय उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रामपुर में आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय सभी मूल प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे।शशि ठाकुर ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया निर्धारित अंक प्रणाली के आधार पर की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी, रामपुर अथवा संबंधित पर्यवेक्षक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता / सहायिका से संपर्क कर सकते हैं। #kullutodaynews #himachalpradesh #himachalupdate #MediaPower #himachalkiawaaz #KTN #ATM #shimla #kullu #rampur