पटना जिले के मनेर प्रखंड व नगर परिषद के विकास को लेकर समाजसेवी राजीव रंजन गुड्डू ने नगर विकास व आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा से मुलाकात की। समाजसेवी राजीव रंजन गुड्डू ने नगर विकास व आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा से मिलकर बताया कि मनेर सूफ़ी संतों की नगरी है, साथ ही राजधानी में होने के बजाए मूलभूत सुविधाओं की कमी है। बिहटा को नोयडा के तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। लेकिन मनेर इलाका काफी पिछड़ा हुआ है। मनेर को भी सेटलाइट सिटी के तर्ज पर ही विकसित किया जाता। जिसे लेकर मंत्री ने समाजसेवी को हर संभव मनेर को विकसित करने का भरोसा दिया है। #biharMinister #nitishmishra #ManerDevelopment #appointment #rajivranjan
Maner, Patna | Jul 8, 2026