वायुसेना जवान देवेंद्र कुमार को अंतिम विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार।
एसीसी 28 विंग की टुकड़ी ने शस्त्र सलामी देकर दी श्रद्धांजलि, वर्ष 2007 में एयरफोर्स में भर्ती हुए थे देवेंद्र कुमार।
कनीना कस्बे के वार्ड नंबर-8 निवासी वायुसेना जवान देवेंद्र कुमार (आईएएफ), पुत्र मास्टर सुरेश कुमार का बुधवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे देवेंद्र कुमार के निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम दर्शन और अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिजन तथा क्षेत्र के लोग शामिल हुए। #Airforce #kanina #devenderkumar