#मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने इस फैसले का विरोध करते हुए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है। संगठन का कहना है कि वक्फ बोर्ड का गठन मुस्लिम समाज की भावनाओं के अनुरूप होना चाहिए।
कमेटी के मुख्य संरक्षक शमशुल हसन ने कहा कि उन्हें वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष या अन्य मुस्लिम सदस्यों से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने मांग की कि इस फैसले पर पुनर्विचार कर बोर्ड का नए सिरे से गठन किया जाए।
शमशुल हसन ने उन लोगों पर भी सवाल उठाए जिन्होंने नए #वक्फ बोर्ड का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने इस फैसले पर पुनर्विचार नहीं किया तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन आगे भी जारी रखेगा।
#breakingnewswala #MPNews #NewsUpdate
Indore, Indore | Jul 9, 2026