Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

छात्रों की गिरफ्तारी और दमन के खिलाफ कांग्रेस का हमला, सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है: विपिन चौरसिया एवं दीपक सिंह। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज शेखपुरा जिला कांग्रेस आश्रम में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को कांग्रेस नेता विपिन चौरसिया एवं प्रखंड अध्यक्ष दीपक सिंह ने संयुक्त रूप से संबोधित किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता विपिन चौरसिया ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान शामिल छात्रों की लगातार गिरफ्तारी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि अपनी जायज़ मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे छात्रों को अपराधियों की तरह गिरफ्तार करना सरकार की तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस पार्टी छात्रों की आवाज़ को दबाने की हर कोशिश का पुरजोर विरोध करती है और उनके अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ती रहेगी। प्रखंड अध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि बिहार की वर्तमान सरकार छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन पर लाठीचार्ज, मुकदमे और गिरफ्तारी जैसी दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। यह पूरी तरह अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है। सरकार को छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद कर उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। दोनों नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों पर हो रहे अत्याचार, झूठे मुकदमों और लगातार हो रही गिरफ्तारियों की कड़ी निंदा करती है। सरकार अविलंब सभी गिरफ्तार छात्रों को रिहा करे, आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस ले तथा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करे। उन्होंने आगे कहा कि यदि सरकार पटना विश्वविद्यालय के NSUI छात्र नेता शांतनु शेखर सहित आंदोलन के दौरान गिरफ्तार सभी छात्र नेताओं एवं छात्रों को तत्काल रिहा नहीं करती है और उनके खिलाफ दर्ज सभी मुकदमे वापस नहीं लेती है, तो कांग्रेस पार्टी पूरे बिहार में चरणबद्ध आंदोलन को और तेज करेगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। लोकतंत्र में अपनी मांगों को शांतिपूर्ण ढंग से उठाना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, जिसे बलपूर्वक दबाने का प्रयास किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। अंत में दोनों नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा छात्रों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी उनके अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ती रहेगी। इस मौके पर पिछड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू राज मंडल, प्रेम कुमार गुप्ता एवं संजय सिंह उपस्थित थे।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 28, 2026