Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

रेवाड़ी पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार निरंतर जारी, अवैध नशीला पदार्थ गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार। रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हुए हैं इसी कड़ी में गत 9 जुलाई को थाना रोहडाई पुलिस ने अवैध नशीला पदार्थ गांजा की खरीद फरोख्त करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव करावरा मानकपुर निवासी मोहित व सचिन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 43.09 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया है। जांचकर्ता ने बताया कि गत 9 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली थी की मोहित व सचिन निवासी गांव करावरा मानकपुर जो नशीला पदार्थ गांजा बेचने का काम करते है जो वह आज अपनी अपनी कार में सवार होकर गांव चिल्हड की तरफ से अपने गांव में आने वाले है। जिस सूचना को सच मानकर तुरन्त रेडिग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर आरोपियों को काबू करके नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम मोहित व सचिन निवासी गांव करावरा मानकपुर बतलाया। जो ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपियों की तलाशी ली गई तो आरोपियों के कब्जे से 43.09 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना रोहडाई में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी मोहित व सचिन को गिरफ्तार कर लिया है। ..................................................... फोटो संलग्न है।

Rewari, Rewari | Jul 10, 2026

MORE NEWS