डीएम वर्षा सिंह ने जिलेवासियों से अपील की कि दुर्गा पूजा का पर्व शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट सूचनाओं और भ्रामक वीडियो पर विश्वास नहीं करने तथा बिना सत्यापन किसी भी सूचना को साझा नहीं करने की अपील की।
जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर: 06224-260233 / 06224-260234
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का आग्रह किया है।
#Vaishali #Hajipur #DurgaPuja2026 #Navami #DMVarshaSingh #VaishaliPolice #BiharNews #HajipurNews #DurgaPuja #YoungIndiaNews #यंगइंडियान्यूज़