एक मां का यूं चले जाना, मासूम बच्चे के लिए जिंदगी भर का दर्द
कुल्लू के हवाई क्षेत्र के साथ लगते आशनी गांव में गैस सिलेंडर लीक होने से हुए दर्दनाक धमाके ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। हादसे में महिला की मौत हो गई और उनका नन्हा सा बच्चा हमेशा के लिए अपनी मां से बिछड़ गया।
जिस परिवार में कल तक खुशियां थीं, वहां अचानक मातम छा गया। मौत का कोई भरोसा नहीं होता—कब, कहां और किस रूप में जिंदगी छीन ले, कोई नहीं जानता। लेकिन ऐसी कष्टदायी मौत की कल्पना भी दिल दहला देती है।
इस दुख की घड़ी में परिवार को दी जाने वाली कोई भी सांत्वना शायद इस असहनीय पीड़ा को कम नहीं कर सकती। फिर भी हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें। मासूम बच्चे को मां की कमी का यह दर्द सहने की हिम्मत मिले।
#Kullu #HimachalPradesh #Ashni #GasCylinderBlast #TragicIncident #HimachalNews #UTHimachal #UniqueTodayNews