डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण के दिशा निदेशों के तहत पुलिस थाना धनोटू की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 146 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में हरियाणा के दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपांशु (21 वर्ष) निवासी गांव वेगा, तहसील घनेर, जिला सोनीपत (हरियाणा) तथा रोहित (22 वर्ष) निवासी गांव कुराड़, तहसील वपोली, जिला पानीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है।