अदालत द्वारा उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार।
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेन्द्र कुमार मीणा भा.पु.से. के दिशा-निर्देशानुसार व जिला भर में उद्धघोषित अपराधी, बेल जंपर के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बावल पुलिस ने अदालत दारा उद्धघोषित अपराधी कोमल निवासी गांव मेहतावास जिला कोटपुतली बहरोड़ राजस्थान को गिरफ्तार किया गया।
थाना बावल से एचसी युधवीर ने बताया कि आरोपी कोमल वर्ष 2019 में थाना बावल में दर्ज दहेज उत्पीड़न व मारपीट के एक मामले में काफी दिनों से अदालत में पेश नहीं हो रहा था। इसके पश्चात माननीय अदालत ने उसे पीओ घोषित कर दिया था। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बावल में अलग से अभियोग धारा 209 बीएनएस के तहत भी मामला दर्ज किया था। जो इस मामले में पुलिस ने शनिवार को कार्यवाही करते हुए आरोपी कोमल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Rewari, Rewari | Jul 26, 2026