Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए 7 अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलेंगी श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूर्व रेलवे ने जसीडीह, बासुकीनाथ, पटना, मधुपुर और नरकटियागंज के बीच अतिरिक्त अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। • 03562 जसीडीह-बासुकीनाथ स्पेशल: 10, 17 और 24 अगस्त को जसीडीह से 14:55 बजे चलेगी और 16:05 बजे बासुकीनाथ पहुंचेगी। देवघर, मोहनपुर और घोरमारा में ठहराव होगा। • 03563 बासुकीनाथ-पटना स्पेशल: 10, 17 और 24 अगस्त को बासुकीनाथ से 16:45 बजे चलेगी और अगले दिन 01:00 बजे पटना पहुंचेगी। घोरमारा, मोहनपुर, देवघर, जसीडीह और सिमुलतला में ठहराव होगा। • 03564 पटना-बासुकीनाथ स्पेशल: 11, 18 और 25 अगस्त को पटना से 01:20 बजे चलेगी और 09:00 बजे बासुकीनाथ पहुंचेगी। • 03565 बासुकीनाथ-पटना स्पेशल: 11, 18 और 25 अगस्त को बासुकीनाथ से 10:30 बजे चलेगी और 20:00 बजे पटना पहुंचेगी। • 03566 पटना-जसीडीह स्पेशल: 11, 18 और 25 अगस्त को पटना से 20:25 बजे चलेगी और अगले दिन 02:50 बजे जसीडीह पहुंचेगी। सिमुलतला में ठहराव होगा। • 03567 मधुपुर-नरकटियागंज स्पेशल: 11, 18 और 25 अगस्त को मधुपुर से 01:00 बजे चलेगी और 12:25 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी। जसीडीह और सिमुलतला में ठहराव होगा। • 03568 नरकटियागंज-मधुपुर स्पेशल: 11, 18 और 25 अगस्त को नरकटियागंज से 13:25 बजे चलेगी और अगले दिन 02:15 बजे मधुपुर पहुंचेगी। जसीडीह और सिमुलतला में ठहराव होगा। • सभी ट्रेनें अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल के रूप में चलेंगी। • इन ट्रेनों से देवघर-बासुकीनाथ आने वाले कांवरियों और श्रद्धालुओं को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी। #श्रावणीमेला #बासुकीनाथ #देवघर #जसीडीह #स्पेशलट्रेन #Railway #Jharkhand #SanthalParganaKhabar

Jharkhand, India | Aug 8, 2026