गिरिडीह के बरगंडा इलाके में शनिवार शाम ईवनिंग वॉक पर निकली वृद्ध महिला आशा देवी से बाइक सवार दो उचक्कों ने करीब 4 लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन झपट ली। घटना झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के आवास के समीप हुई। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। लगातार बढ़ रही झपटमारी और चोरी की घटनाओं से शहरवासियों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
#Giridih #GiridihNews #Jharkhand #JharkhandNews#Giridihviews