Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

भाषाओं के संगम से ही युवाओं में मर्यादा और मिलवर्तन से ही आध्यात्मिक व सामाजिक जीवन की नींव सम्भव देशआदेश पांवटा साहिब। संत निरंकारी मिशन के जोन नम्बर 5A सोलन के अन्तर्गत श्री पांवटा साहिब में इंगलिश मिडियम समागम का आयोजन किया गया। इस समागम में निरंकारी मण्डल दिल्ली गुरुग्राम से आये मुख्य वक्ता अविनाश गर्ग ने विशाल निरंकारी परिवार को संबोधित करते हुए फरमाया कि आज मानव भक्ति को अपनी सोच के मुताबिक परिभाषित करने में लगा है जबकि सत्य कुछ और है अज्ञानता वश हम जीवन में अंधेरा ढ़ोने का प्रयास कर रहे हैं। जब तक हम इस परमात्मा की जानकारी पूर्ण सतगुरू के द्वारा प्राप्त नहीं करते तब तक हम इस संसार की दौड़ में भागे रहते हैंं। उन्होंने कहा कि मिशन सत्य की आवाज को भिन्न भिन्न भाषाओं के माध्यम से जन जन तक यह संदेश पहुंचाने का प्रयास कर रहा है, जिसका जीता जागता उदाहरण आज युवाएं ने अंग्रेजी भाषा के माध्यम से हम सभी तक पहुंचाने का प्रयास किया। आज का युवा बनावटी दुनिया की चकाचौंध की अंध दौड़ व कुसंगति की ओर जा रहा है, जहां केवल भटकन ही है, इन सब से बचने का एक ही उपाए है वह है परमात्मा के प्रति समर्पण व बड़ों का होश एवं युवाओं का जोश। नि:संदेह सतगुरू के इस दिव्य संदेश द्वारा इन्होंने उपस्थित युवा श्रद्धालुओं को सतगुरू की सोच के जीवन में गहराई से अपनाने की ओर प्रेरित किया और उन्हें आध्यात्मिक मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प दिलाया। यह केवल तभी सम्भव है जब हम हर भाषाओं के संगम से युवाओं को अध्यात्मिकता की ओर प्रेरित कर इनमें मर्यादा और मिलवर्तन की नींव रखने में कामयाब होंगें व आध्यात्मिक व सामाजिक जीवन की नींव भी तभी सम्भव हो सकेगी। जोन के जोनल इंचार्ज विवेक कालिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज आज युवाओं को सत्य की राह पर चलने का जो दिव्य संदेश दे रहीं हैं वहीं विभिन्न मंचों के गठन द्वारा जैसे Forum for International Languages (FIL) विभिन्न भाषाओं के माध्यम से मिशन के संदेश को प्रचारित-प्रसारित करना; Nirankari Youth Symposium (NYS) जिसे निरंकारी युवा संगोष्ठी के नाम से भी सम्बोधित किया जाता है- युवाओं की प्रतिभा को उजागर करता है तथा निरंकारी संगीत एवं कला संस्थान (NIMA) की स्थापना संगीत के प्रति प्रेम को सभी के साथ साझा करने के लिए की गई है। 2015 में सतगुरू की प्रेरणा द्वारा राज-वासदेव सिंह के प्रयास से पहला अंग्रेज़ी माध्यम समागम आयोजित किया गया, जिसका विषय था – “Youth Guided by Truth” और इस कार्यक्रम में सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी की पावन उपस्थिति रही। इस इंगलिश मिडियम संत समागम में अनेक युवाओं ने अंग्रेजी व हिन्दी भाषा का सहारा लेकर अपने गीतों व विचारों द्वारा संत निरंकारी मिशन के मुख्य उद्देश्य को उजागर किया जिसमें कि मानव को ‘निरंकार’ यानी एक परमात्मा, सर्वव्यापी ईश्वर से साक्षात्कार करवाना है, जिससे व्यक्ति ब्रह्मज्ञान प्राप्त करे और अज्ञानता व नाकारात्मक विचारों से मुक्त होकर प्रेम, सहिष्णुता और साकारात्मकता से भरा जीवन जिए। यह मिशन स्वयं को किसी धर्म या संप्रदाय के रूप में नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक आंदोलन के रूप में प्रस्तुत करता है, जो मानवता के कल्याण और एकता पर केंद्रित है। अन्त में निरंकारी मिशन की स्थानीय शाखा श्री पांवटा साहिब के मुखी एवं ज्ञान प्रचारक सिया राम ने इस समागम में आये सैकड़ों युवा व स्थानीय प्रसाशन का धन्यवाद किया तथा विशेष रूप से निरंकारी सेवादल का जिन्होंने इस समागम को सुन्दर रूप प्रदान करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Paonta Sahib, Sirmaur | Jul 12, 2026

MORE NEWS

देशआदेश खेल और शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहा हिमाचल- रोहित ठाकुर

शिलाई में छात्रा कबड्डी खेल छात्रावास का किया लोकार्पण

नाहन, 13 जुलाई। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान की उपस्थिति में पी एम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई में छात्रा कबड्डी खेल छात्रावास का लोकार्पण किया। उद्योग मंत्री तथा शिक्षा मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
इससे पूर्व उद्योग मंत्री और शिक्षा मंत्री के शिलाई पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ बड़ी गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने छात्रा कबड्डी खेल छात्रावास के लोकार्पण पर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इस छात्रावास के आरंभ होने से क्षेत्र की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शिलाई में ही बेहतर प्रशिक्षण एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा वे अपनी खेल प्रतिभा को और निखार सकेंगी।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अनेक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र की चार बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आकर्षक प्रोत्साहन प्रदान करने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप खेल अधोसंरचना के विकास पर भी विशेष ध्यान दे रही है। इसका उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराज्यीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को सम्मान राशि प्रदान करने के साथ-साथ सरकारी नौकरियों में खेल कोटे के तहत आरक्षण देकर उन्हें सम्मानजनक पदों पर नियुक्ति के अवसर भी प्रदान कर रही है।
उद्योग मंत्री ने कहा कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के कार्यकाल में शिक्षा विभाग में जो क्रांति और सुधार आए हैं वह उल्लेखनीय है जिसके प्रत्यक्ष प्रमाण सामने आने लगे हैं।
उन्होंने कहा कि आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र के लगभग 80% अध्यापकों के पद भरे गए हैं।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रवासियों को छात्रा कबड्डी खेल छात्रावास के लोकार्पण की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज शिलाई खेल छात्रावास का उद्घाटन सिरमौर की गौरवशाली कबड्डी परंपरा को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक अवसर है। रितु नेगी, पुष्पा नेगी, प्रियंका नेगी, साक्षी शर्मा सहित अनेक बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश एवं भारत का गौरव बढ़ाया है। यह छात्रावास इस क्षेत्र से भविष्य में प्रदेश को और अधिक उत्कृष्ट खिलाड़ी प्रदान करेगा। प्रदेश के सभी खेल छात्रावासों में आधुनिक खेल उपकरण, भवनों के नवीनीकरण एवं खिलाड़ियों की आवासीय सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर व्यापक कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की सराहना करते हुए कहा कि वह शिलाई विधानसभा क्षेत्र से छ: बार निर्वाचित हुए हैं और पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उनका परिवार पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ इस विधानसभा क्षेत्र की सेवा करता आ रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को अस्थिर करने के षड्यंत्र के दौरान हर्षवर्धन चौहान ने सरकार को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि खेल भी शिक्षा का एक महत्वपूर्ण स्वरूप है। जिस प्रकार विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं, उसी प्रकार खिलाड़ियों को भी निरंतर अभ्यास और समर्पण के साथ खेलों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। राज्य सरकार ने अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक वृद्धि की है। उन्होंने बताया कि ओलंपिक, शीतकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं को 5 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को 3 करोड़ रुपये तथा कांस्य पदक विजेताओं को 2 करोड़ रुपये प्रदान किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि एशियाई एवं पैरा एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं को 4 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को 2.50 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 1.50 करोड़ रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जा रही है। इसी प्रकार राष्ट्रमंडल एवं पैरा राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं को 3 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को 2 करोड़ रुपये तथा कांस्य पदक विजेताओं को 1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी जा रही है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों की डाइट मनी में भी कई गुणा वृद्धि की है। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए हवाई यात्रा तथा रेलवे की वातानुकूलित श्रेणी में यात्रा का प्रावधान भी किया गया है।

उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में शिक्षा की गुणवत्ता के स्तर में गिरावट आई और हिमाचल प्रदेश 21वें स्थान पर पहुंच गया था। वर्तमान प्रदेश सरकार के ठोस प्रयासों के परिणामस्वरूप हिमाचल प्रदेश अब तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है।
शिक्षा मंत्री ने बताया की वर्तमान प्रदेश सरकार ने शिक्षण संस्थानों में पर्याप्त स्टाफ की उपलब्धता को प्राथमिकता दी है और अब तक लगभग 8 हजार शिक्षकों की नियुक्तियां की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि 3 हजार पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है शीघ्र ही चयन आयोग द्वारा इन पदों को भरा जाएगा तथा दूरदराज़ में रिक्त पड़े पदों पर नियुक्त किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि लगभग 850 प्रिंसिपल के पद पदोन्नति के माध्यम से भरे गए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 150 सीबीएसई स्कूल आरंभ किए गए हैं, जिनमें अंग्रेजी और गणित के शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित की गई है ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा सके। इन स्कूलों में शिलाई विधान सभा क्षेत्र के  शिलाई, काफोटा तथा सतौन तीन स्कूल भी शामिल है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने और विद्यार्थियों में आत्मविश्वास पैदा करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में शिक्षा आरंभ की है ।
शिक्षा मंत्री ने पी एम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई की रिपेयर के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। परीक्षा हॉल का प्राक्कलन बनाने को कहा ताकि इसके लिए बजट प्रावधान के उपरांत निर्माण किया जा सके।
उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से सांस्कृतिक दल को 10 हज़ार रुपए देने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर एसडीएम शिलाई जसपाल, अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीता राम शर्मा, शिलाई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कल्याण धामटा, निदेशक एसआईडीसी रमेश देसाईक, पूर्व जिला परिषद् सदस्य रणजीत नेगी, ओएसडी अत्तर राणा, अतिरिक्त निदेशक शिक्षा बाबु राम शर्मा, उपनिदेशक शारीरिक शिक्षा संतोष चौहान, उपनिदेशक उच्च शिक्षा राजेश कुमार, उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा राजीव ठाकुर, उपनिदेशक क्वालिटी एजुकेशन सीमा धीमान, प्रधानाचार्य रमा शर्मा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग योगेश शर्मा, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति शिलाई पदम् प्रकाश, बीडीओ रवि प्रकाश जोशी, ई. आई. उद्योग काका राम शर्मा, अध्यक्ष एसएमसी देवेन्द्र तोमर, रमेश व जगमोहन तोमर जेलदार, भवन सिंह चौहान, हरि राम शास्त्री, मस्त राम पराशर, जितेंद्र राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधि व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

देशआदेश खेल और शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहा हिमाचल- रोहित ठाकुर शिलाई में छात्रा कबड्डी खेल छात्रावास का किया लोकार्पण नाहन, 13 जुलाई। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान की उपस्थिति में पी एम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई में छात्रा कबड्डी खेल छात्रावास का लोकार्पण किया। उद्योग मंत्री तथा शिक्षा मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इससे पूर्व उद्योग मंत्री और शिक्षा मंत्री के शिलाई पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ बड़ी गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने छात्रा कबड्डी खेल छात्रावास के लोकार्पण पर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इस छात्रावास के आरंभ होने से क्षेत्र की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शिलाई में ही बेहतर प्रशिक्षण एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा वे अपनी खेल प्रतिभा को और निखार सकेंगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अनेक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र की चार बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आकर्षक प्रोत्साहन प्रदान करने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप खेल अधोसंरचना के विकास पर भी विशेष ध्यान दे रही है। इसका उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराज्यीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को सम्मान राशि प्रदान करने के साथ-साथ सरकारी नौकरियों में खेल कोटे के तहत आरक्षण देकर उन्हें सम्मानजनक पदों पर नियुक्ति के अवसर भी प्रदान कर रही है। उद्योग मंत्री ने कहा कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के कार्यकाल में शिक्षा विभाग में जो क्रांति और सुधार आए हैं वह उल्लेखनीय है जिसके प्रत्यक्ष प्रमाण सामने आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र के लगभग 80% अध्यापकों के पद भरे गए हैं। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रवासियों को छात्रा कबड्डी खेल छात्रावास के लोकार्पण की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज शिलाई खेल छात्रावास का उद्घाटन सिरमौर की गौरवशाली कबड्डी परंपरा को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक अवसर है। रितु नेगी, पुष्पा नेगी, प्रियंका नेगी, साक्षी शर्मा सहित अनेक बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश एवं भारत का गौरव बढ़ाया है। यह छात्रावास इस क्षेत्र से भविष्य में प्रदेश को और अधिक उत्कृष्ट खिलाड़ी प्रदान करेगा। प्रदेश के सभी खेल छात्रावासों में आधुनिक खेल उपकरण, भवनों के नवीनीकरण एवं खिलाड़ियों की आवासीय सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर व्यापक कार्य किया जा रहा है। उन्होंने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की सराहना करते हुए कहा कि वह शिलाई विधानसभा क्षेत्र से छ: बार निर्वाचित हुए हैं और पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उनका परिवार पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ इस विधानसभा क्षेत्र की सेवा करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को अस्थिर करने के षड्यंत्र के दौरान हर्षवर्धन चौहान ने सरकार को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई। शिक्षा मंत्री ने कहा कि खेल भी शिक्षा का एक महत्वपूर्ण स्वरूप है। जिस प्रकार विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं, उसी प्रकार खिलाड़ियों को भी निरंतर अभ्यास और समर्पण के साथ खेलों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। राज्य सरकार ने अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक वृद्धि की है। उन्होंने बताया कि ओलंपिक, शीतकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं को 5 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को 3 करोड़ रुपये तथा कांस्य पदक विजेताओं को 2 करोड़ रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एशियाई एवं पैरा एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं को 4 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को 2.50 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 1.50 करोड़ रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जा रही है। इसी प्रकार राष्ट्रमंडल एवं पैरा राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं को 3 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को 2 करोड़ रुपये तथा कांस्य पदक विजेताओं को 1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी जा रही है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों की डाइट मनी में भी कई गुणा वृद्धि की है। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए हवाई यात्रा तथा रेलवे की वातानुकूलित श्रेणी में यात्रा का प्रावधान भी किया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में शिक्षा की गुणवत्ता के स्तर में गिरावट आई और हिमाचल प्रदेश 21वें स्थान पर पहुंच गया था। वर्तमान प्रदेश सरकार के ठोस प्रयासों के परिणामस्वरूप हिमाचल प्रदेश अब तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है। शिक्षा मंत्री ने बताया की वर्तमान प्रदेश सरकार ने शिक्षण संस्थानों में पर्याप्त स्टाफ की उपलब्धता को प्राथमिकता दी है और अब तक लगभग 8 हजार शिक्षकों की नियुक्तियां की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि 3 हजार पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है शीघ्र ही चयन आयोग द्वारा इन पदों को भरा जाएगा तथा दूरदराज़ में रिक्त पड़े पदों पर नियुक्त किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि लगभग 850 प्रिंसिपल के पद पदोन्नति के माध्यम से भरे गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 150 सीबीएसई स्कूल आरंभ किए गए हैं, जिनमें अंग्रेजी और गणित के शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित की गई है ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा सके। इन स्कूलों में शिलाई विधान सभा क्षेत्र के शिलाई, काफोटा तथा सतौन तीन स्कूल भी शामिल है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने और विद्यार्थियों में आत्मविश्वास पैदा करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में शिक्षा आरंभ की है । शिक्षा मंत्री ने पी एम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई की रिपेयर के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। परीक्षा हॉल का प्राक्कलन बनाने को कहा ताकि इसके लिए बजट प्रावधान के उपरांत निर्माण किया जा सके। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से सांस्कृतिक दल को 10 हज़ार रुपए देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर एसडीएम शिलाई जसपाल, अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीता राम शर्मा, शिलाई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कल्याण धामटा, निदेशक एसआईडीसी रमेश देसाईक, पूर्व जिला परिषद् सदस्य रणजीत नेगी, ओएसडी अत्तर राणा, अतिरिक्त निदेशक शिक्षा बाबु राम शर्मा, उपनिदेशक शारीरिक शिक्षा संतोष चौहान, उपनिदेशक उच्च शिक्षा राजेश कुमार, उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा राजीव ठाकुर, उपनिदेशक क्वालिटी एजुकेशन सीमा धीमान, प्रधानाचार्य रमा शर्मा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग योगेश शर्मा, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति शिलाई पदम् प्रकाश, बीडीओ रवि प्रकाश जोशी, ई. आई. उद्योग काका राम शर्मा, अध्यक्ष एसएमसी देवेन्द्र तोमर, रमेश व जगमोहन तोमर जेलदार, भवन सिंह चौहान, हरि राम शास्त्री, मस्त राम पराशर, जितेंद्र राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधि व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Paonta Sahib, Sirmaur | Jul 13, 2026

एनएच-707 से जुड़ी किशनकोट-बांगरण सड़क पर दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, घंटों लगा जाम

ग्रामीण सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही पर फिर उठे सवाल, स्कूल बसें और दैनिक यात्री हुए परेशान

एनएच-707 से जुड़ी किशनकोट-बांगरण सड़क पर दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, घंटों लगा जाम ग्रामीण सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही पर फिर उठे सवाल, स्कूल बसें और दैनिक यात्री हुए परेशान

Paonta Sahib, Sirmaur | Jul 13, 2026