Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

अवैध बजरी परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त उदयपुरवाटी। झुंझुनूं जिले में अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना उदयपुरवाटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बजरी से भरी बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत (आरपीएस) के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी नवलगढ़ सुगन सिंह (आरपीएस) के सुपरविजन में थाना प्रभारी रामपाल मीणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 1 अगस्त 2026 को अवैध बजरी परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बिना नंबर के ट्रैक्टर के साथ बजरी से भरी ट्रॉली को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया। हालांकि कार्रवाई के दौरान चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है तथा उसकी तलाश जारी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी रामपाल मीणा के अलावा चौकी पचलंगी के उपनिरीक्षक सुभाषचंद, हेड कांस्टेबल हरसहाय तथा कांस्टेबल विष्णु की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध खनन एवं बजरी परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। #tharkiawaazajay #JhunjhunuPolice #udaipurwati #nawalgarh #Arrest

Churu, Churu | Aug 3, 2026